भीलवाड़ा: जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में टीबी उन्मूलन और सभी स्वास्थ्य कार्यक्रमों के लक्ष्य समय पर पूरे करने के दिए गए निर्देश
जिला कलक्टर के निर्देशानुसार बुधवार को आईएमए हॉल में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें जिले में संचालित विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।