ग्यारसपुर: CM हेल्पलाइन के दबाव के खिलाफ विदिशा में प्रदर्शन, ग्यारसपुर से भी पहुंचे सचिव-सरपंच
सीएम हेल्पलाइन के नाम पर अधिकारियों द्वारा बनाए जा रहे दबाव के विरोध में विदिशा जिला मुख्यालय पर बुधवार दोपहर 2 बजे प्रदर्शन में ग्यारसपुर से भी बड़ी संख्या में पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, सरपंच और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया कि शिकायतों को हर हाल में बंद कराने के लिए दबाव बनाया जाता है।