कानपुर: कल्याणपुर थाना क्षेत्र के एक अस्पताल में वृद्ध महिला की मृत्यु के मामले में एसीपी कल्याणपुर ने दी जानकारी
कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत एक अस्पताल में एक वृद्ध महिला की मृत्यु हो जाने पर परिवारिजन अस्पताल पर आरोप लगा रहे थे। इस घटना के संबंध में एसीपी कल्यानपुर ने गुरुवार 1 बजे जानकारी दी कि अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नही हुई है, तहरीर प्राप्त होने पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी। वहीं पुलिस अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज भी चेक कर रही है।