कानपुर: एंटी करप्शन की टीम ने जिला पूर्ति कार्यालय में सहायक वाणिज्य निरीक्षक को ₹10,000 की घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा
बुधवार देर रात एंटी करप्शन की टीम ने जिलापूर्ति कार्यालय से सहायक वाणिज्य निरीक्षक को 10 हजार रुपये की घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। निरीक्षक की तहरीर पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। टीम के इंस्पेक्टर मृत्युंजय मिश्रा ने गुरुवार 1:00 बताया कि हिमांशू को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है