कानपुर: बाबूपुरवा थानाक्षेत्र में पक्षियों के अवैध कारोबार पर वन विभाग की टीम ने की छापेमारी, आरोपी फरार
बाबूपुरवा थानाक्षेत्र में पक्षियों का अवैध कारोबार करने वाले व्यापारी के घर वन विभाग की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान टीम ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो इलाकाई लोगों ने विरोध कर दिया। जिसका फायदा उठाकर आरोपी मौके से भाग निकला। टीम ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी ने गुरुवार 1:00 बजे बताया कि, आरोपियों कि जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।