कानपुर: रतनपुर चौकी में हिरासत में लिए गए युवक की गर्दन कटी, पुलिस पर गंभीर आरोप
रतनपुर चौकी में विशाल शर्मा नाम के युवक ने अपनी गर्दन काट ली।विशाल के पिता ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है।आरोप है कि पहले दबंगों ने विशाल को पीटा और फिर पुलिस ने चौकी ले जाकर प्रताड़ित किया जिसके चलते उसने यह कदम उठाया। थाना प्रभारी ने गुरुवार सुबह 10बजे बताया विशाल अपराधी प्रवृत्ति का है।स्थिति सामान्य है।इलाज कराया गया है।आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।