इटाढ़ी: बक्सर समेत जिले भर की सुहागिन महिलाओं ने रखा वट सावित्री व्रत, वट वृक्ष में धागा बांध पति की लंबी उम्र की कामना की
Itarhi, Buxar | May 16, 2026 जिलेभर में वट सावित्री पूजा श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही वट वृक्ष स्थलों पर सुहागिन महिलाओं की भीड़ उमड़ने लगी। सोलह श्रृंगार कर महिलाओं ने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना करते हुए विधि-विधान से वट वृक्ष की पूजा-अर्चना की। सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र के लिए वट सावित्री का व्रत रखकर विधि विधान से पूजा की।