कोडरमा: कोडरमा उपायुक्त के निर्देश पर झुमरीतिलैया शहर में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान
कोडरमा उपायुक्त के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में सोमवार को 2 बजे शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। यह अभियान ओवरब्रिज झंडा चौक से शुरू होकर सामंतो काली मंदिर तक चला। इस दौरान सड़क पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर रहे कई दुकानदारों पर कार्रवाई की गई।