आरा: मसरिया टोला में जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, एक पक्ष से दो महिलाएं समेत पांच लोग जख्मी
Arrah, Bhojpur | Dec 15, 2024 मसरिया टोला मैं जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई है। मारपीट की इस घटना में एक पक्ष से दो महिला समेत पांच लोग जख्मी हो गए हैं। बताया गया की तीन कट्ठा जमीन को लेकर के कई महीनो से विवाद चल रहा था। जिसमें आज मारपीट हुई और एक पक्ष से पांच लोग जख्मी हो गए। सभी लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।