आरा: धोबीघटवां मुहल्ले के आदर्श नगर में चार मंजिले पर काम कर रहे राज मिस्त्री और मजदूर 40 फीट से नीचे गिर गए
Arrah, Bhojpur | Dec 15, 2024 नवादा थाना क्षेत्र धोबीघटवां मुहल्ले के आदर्श नगर में रविवार की शाम चार मंजिले पर काम कर रहे राज मिस्त्री और मजदूर 40 फिट से नीचे गिर गए । इस हादसा में दोनों बुरी तरह जख्मी हो गए । इसके बाद वहां मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों की देख रेख में इलाज कराया जा रहा है।