आरा: आरा की सपना ने बीएसएफ को आर्चरी में दिलाए 5 सिल्वर मेडल, ऑल इंडिया पुलिस आर्चरी में बीएसएफ ने हासिल किया दूसरा स्थान
Arrah, Bhojpur | Dec 14, 2024 उत्तर प्रदेश के नोएडा में आयोजित ऑल इंडिया पुलिस आर्चरी चैंपियनशिप में आरा कि रहने वाली सपना को पांच सिल्वर मेडल प्राप्त हुआ है। सपना को मिलने वाले मेडल की वजह से बीएसएफ को ऑल इंडिया चैंपियनशिप में दूसरा स्थान हासिल हुआ है। बता दे की आरा के नवादा मोहल्ले की रहने वाली सपना बीएसएफ में सिपाही के पद पर तैनात है।