कुलपहाड़: अर्जुन सहायक नहर में डूबे 19 वर्षीय आरिफ का शव सात घंटे बाद मिला, नाराज ग्रामीणों ने NH-339 पर लगाया जाम
अर्जुन सहायक परियोजना नहर में नहाने गए महोबकंठ थाना क्षेत्र के पहाड़िया गांव निवासी 19 वर्षीय आरिफ मंसूरी की डूबने से मौत हो गई। करीब सात घंटे तक चले सर्च अभियान के बाद गोताखोरों ने शव बरामद किया। युवक का पता न चलने पर नाराज ग्रामीणों ने पनवाड़ी–महोबा NH-339 पर जाम लगा दिया, जिसे तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर खुलवाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।