निवाई: 50 साल पुराना रास्ता बंद होने से ग्रामीणों में आक्रोश, सैकड़ों ग्रामीण पहुंचे एसडीएम कार्यालय
Niwai, Tonk | Nov 7, 2026 निवाई उपखंड क्षेत्र के गांव संग्रामपुर से इंदिरा कॉलोनी भांवता -भावती जाने वाला करीब 50 साल पुराना रास्ता बंद होने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। मामले को लेकर आज सैकड़ो ग्रामीण निवाई उपखंड कार्यालय पहुंचकर उपखंड अधिकारी गंभीर सिंह से शनिवार दोपहर करीब 2 बजे SDM को समस्या से अवगत कराया। SDM द्वारा पंचायत चुनाव के बाद समस्या का समाधान का आश्वासन दिया गया