वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण के लिए जनपदीय पुलिस सक्रिय है। महिला थाना प्रभारी निरीक्षक कुसुम भाटी राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे पुलिस लाइन स्थित टीन शेड में कस्बा गागलहेडी के चर्च कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद को शांत करने का प्रयास किया। समझाने के बावजूद दोनों पक्ष लड़ाई पर उतारू हो गए।