सीकरी: डीग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की 10 मोटरसाइकिलें की जब्त, आरोपी किया गिरफ्तार
डीग पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल खरीद-फरोख्त करने वाली गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 चोरी की बाइक जब्त की हैं। पुलिस अधीक्षक शरण गोपीनाथ के निर्देशन में थाना सीकरी और डीएसटी टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर आरोपी रुद्दी मेव को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि आरोपी विभिन्न जिलों में चोरी करते थे।