नीम का थाना: नीमकाथाना जिला रसद अधिकारी संदीप गौड ने दो ब्लाकों में उचित मूल्य की दुकानों का किया औचक निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्दश
नीमकाथाना जिला कलक्टर शरद मेहरा के निर्देशानुसार जिला रसद अधिकारी संदीप गौड़ ने जिले के दो ब्लॉको में उचित मूल्य की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपभोक्ताओं से बातचीत की उपभोक्ताओं की तरफ से किसी प्रकार की कोई शिकायत प्राप्त नही हुई। गौड ने उचित मूल्य दुकानदारों को निर्देश दिए कि आदर्श आचार संहिता का पालन करें ।