नीम का थाना: नीमकाथाना में श्याम ध्वजा यात्रा का हुआ आयोजन बड़ी संख्या में भक्तों ने लिया भाग जगह-जगह यात्रा पर हुई पुष्प वर्षा
नीमकाथाना छावनी से बुधवार को श्याम ध्वज यात्रा का आयोजन किया गया । यात्रा छावनी से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए जोशी कॉलोनी स्थित श्याम मंदिर पहुंची । श्याम भक्तों ने मंदिर पर निशान अर्पित किया श्याम यात्रा का नीम का थाना के मुख्य बाजारों में जगह-जगह पर पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया इस दौरान बड़ी संख्या में यात्रा में भक्तगण शामिल हुए