कर्वी: कोतवाली कर्वी के पास पीआरबी/112 पुलिस की गाड़ी से टकराकर युवती घायल, पुलिस ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती
चित्रकूट कर्वी कोतवाली के पास सोमवार की दोपहर 2:30 बजे PRB/112 की गाड़ी से युवती अभिशाषा पुत्री सियाराम निवासी रगौली घायल हो गई। युवती अभिलाषा कर्वी बाजार करने आई थी और कोतवाली के पास रोड के किनारे किनारे जा रही थी, तभी पीआरबी 112 पुलिस की गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी। वहीं युवती का सोनेपुर जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। युवती के पैर में चोट आई है।