फतेहाबाद: फतेहाबाद में 26 अगस्त को गांव किरढान में रात्रि ठहराव कार्यक्रम
फतेहाबाद के गांव किरढान में 26 अगस्त को शाम 5 बजे रात्रि ठहराव कार्यक्रम होगा। डीसी डॉ. विवेक भारती व एसपी निकिता खट्टर ग्रामीणों से संवाद करेंगे और सभी विभागों के अधिकारी मौके पर समस्याओं का समाधान करेंगे। जनहितकारी योजनाओं की जानकारी भी मिलेगी।