बरहट: प्राथमिक विद्यालय गुगुलडीह में मीनू के अनुसार खाना नहीं देने पर अभिभावक ने शिक्षक के साथ की मारपीट
Barhat, Jamui | Oct 20, 2024 बरहट प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय यादव टोला गूगुलडीह के प्रभारी शिक्षक को एक बच्चे के अभिभावक द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। जिसका वीडियो शनिवार 5 बजे से सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। घटना शुक्रवार 1 बजे की लगभग की बताई जा रही है। हालांकि मामले को प्रभारी शिक्षक ललन राम ने बरहट थाना को लिखित आवेदन देकर मामले की शिकायत की है।