बरहट: प्रधानचक में पूर्व मंत्री अर्जुन मंडल की प्रथम पुण्यतिथि मनाई जाएगी, कई राजनेता होंगे शामिल
Barhat, Jamui | Oct 15, 2024 बिहार सरकार के पूर्व मंत्री दिवंगत अर्जुन मंडल की प्रथम पुण्य तिथि मंगलवार को उनके पैतृक निवास खैरा प्रखंड अंतर्गत प्रधानचक गांव में मनाई जाएगी। इसको लेकर उनके पुत्र सह समाजसेवी सुबोध कुमार मंडल ने बताया कि पूर्व मंत्री अर्जुन मंडल के प्रथम पुण्यतिथि में कई राजनेता, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग शामिल होंगे।