बरहट: भीमबांध जंगली क्षेत्र से एक हार्डकोर नक्सली को किया गया गिरफ्तार, सख्ती से पूछताछ कर रही पुलिस
Barhat, Jamui | Oct 18, 2024 भीमबांध जंगली क्षेत्र से शुक्रवार को एसपी अभियान, STF, बरहट थाना की पुलिस, CRPF व BSF के सहयोग से एक हार्डकोर नक्सली को शुक्रवार सुबह 10 बजे के आसपास गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हार्डकोर नक्सली की पहचान बरहट थाना क्षेत्र के मुशहरी टांड निवासी सिकंदर कोड़ा के पुत्र मतला कोड़ा उर्फ सुनील कोड़ा उर्फ अभजित के रूप में हुई है। जिससे पुलिस सख्ती से पूछताछ कर रही है।