बरहट: गुरुवार को जमुई पहुंचेंगे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, राजद के कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद सम्मेलन में लेंगे भाग
Barhat, Jamui | Oct 16, 2024 विधानसभा चुनाव के पहले राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं के लिए महाराजा विवाह भवन में गुरुवार को दर्शन सह संवाद सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पहुंचेंगे और कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। बता दें की कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद सम्मेलन में जिले भर के राजद कार्यकर्ता शामिल होंगे।