बरहट: शिल्पा विवाह भवन में जदयू कार्यकारणी की बैठक में जिले के सभी प्रखंड के कार्यकर्ता शामिल हुए
Barhat, Jamui | Oct 18, 2024 जिला मुख्यालय के शिल्पा विवाह भवन में गुरुवार को 11 बजे जिला जदयू कार्यकारिणी की बैठक आयोजित किया गया। जिसमें जिले के बरहट, लक्ष्मीपुर, गिद्धौर, झाझा, सोनो समेत सभी प्रखंड के जदयू कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक दोपहर बाद 3 बजे तक चली। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह उपस्थित रहे।