गोविंदगढ़: गोविंदगढ़ CHC में खुले में जलाया गया बायोमेडिकल वेस्ट, प्रसूता वार्ड तक पहुंचा जहरीला धुआं
गोविंदगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में मंगलवार को दोपहर 12 बजे अस्पताल परिसर के अंदर खुले में बायोमेडिकल वेस्ट जलाए जाने का मामला सामने आया है।अस्पताल परिसर में इस्तेमाल की गई सिरिंज, पट्टियां, कांच, प्लास्टिक की दवाइयों की शीशियां और अन्य चिकित्सीय कचरा जलता हुआ दिखाई दिया।