🌊 बाढ़ की स्थिति में सुधार, राहत एवं स्वास्थ्य सेवाएँ जारी
📍 हाजीपुर | 14 सितंबर 2026
गंगा एवं गंडक के जलस्तर में कमी के साथ जिला प्रशासन, वैशाली द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष जोर दिया जा रहा है। जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह (भा.प्र.से.) के निर्देश पर प्रभावित क्षेत्रों की लगातार निगरानी की जा रही है। 🚨
🔹 06 प्रखंड, 32 पंचायत एवं 92 गाँव प्रभावित
🔹 2,98,800 आबादी प्रभावित
🔹 101 नावों का परिचालन
🔹 07 सामुदायिक रसोई संचालित
🔹 19 स्वास्थ्य शिविर सक्रिय
🔹 आज 1,946 मरीजों का उपचार
🔹 19,180 ड्राई राशन पैकेट वितरित
🔹 47,805 पॉलीथीन शीट्स वितरित
🔹 अब तक 14,320 हैलोजन टैबलेट वितरित
🔹 अब तक 4,898 किलोग्राम ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव
🔹 13 पशु चिकित्सा शिविर संचालित
🧼 जलस्तर घटने के साथ जलजमाव एवं कीचड़ वाले क्षेत्रों में संक्रमण की रोकथाम के लिए ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव तथा सुरक्षित पेयजल के लिए हैलोजन टैबलेट का वितरण तेज किया गया है।
⚠️ नागरिकों से अपील: केवल शुद्ध पेयजल का उपयोग करें, मच्छरदानी का प्रयोग करें और बुखार/दस्त जैसे लक्षण होने पर तत्काल स्वास्थ्य शिविर या केंद्र से संपर्क करें।
📞 24×7 जिला नियंत्रण कक्ष: 06224-260233, 06224-260234
जिला प्रशासन, वैशाली — आपकी सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता। 🤝
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Disaster Management Department Govt. of Bihar
#DistrictAdministrationVaishali #VaishaliFlood #FloodRelief #HealthAndHygiene #BiharAdministration
28 views | Vaishali, Bihar | Sep 14, 2026