पटना ग्रामीण: अनंत सिंह के जदयू से निष्कासन पर तेजस्वी यादव का बयान: 'हमारी तरफ से कोई प्रस्ताव नहीं'
अनंत सिंह को जदयू से निकाले जाने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रतिक्रिया दी है। तेजस्वी से जब पूछा गया कि क्या वो अनंत सिंह के आगे आएंगे, तो उन्होंने कहा कि जो होना था वो तो हो ही रहा है और हमारी तरफ से कोई प्रस्ताव नहीं है। तेजस्वी ने कहा कि उन्होंने पहले ही भविष्यवाणी की थी और जब विश्वास मत चल रहा था, तब उन्होंने अपने तीन विधायकों को आगाह किया था