डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल में श्रद्धापूर्वक मनाया गया गुरुपर्व।
डी.ए.वी. पुलिस पब्लिक स्कूल, जगाधरी में श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
अध्यापिका कृष्णा ,राजवंत कौर, निशा नागपाल, नेहा वर्मा, रचना नीलिमा और निशा के नेतृत्व में कक्षा नर्सरी से दूसरी तक के विद्यार्थियों ने बहुत ही सुंदर कीर्तन प्रस्तुत किया जिसने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया । वहीं कक्षा आठवीं की छात्राओं ने संगीत अध्यापक विकास मेहरा के मार्गदर्शन में मधुर शब्द प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। संपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन अध्यापिका राजविंदर कौर द्वारा किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के कार्यवाहक सरदार होशियार सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें श्री गुरु नानक देव जी की महान शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाना चाहिए तथा सत्य, समानता, सेवा, सद्भावना एवं मानवता के मार्ग पर चलते हुए अपने जीवन को उत्कृष्ट मार्ग की ओर अग्रसर करना चाहिए। उन्होंने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों की सुंदर प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम का समापन श्रद्धा एवं भक्तिमय वातावरण में हुआ।
Jagadhri, Yamuna Nagar | Nov 24, 2026