जिलाधिकारी, पटना की अध्यक्षता में सभी प्रखंडों, नगर निकायों, अनुमंडलों एवं जिला-स्तरीय अधिकारियों के साथ साप्ताहिक समन्वय बैठक का आयोजन हुआ। पदाधिकारियों को विधि-व्यवस्था संधारण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने, भूमि विवादों के प्रभावी निष्पादन एवं अनुश्रवण के लिए सूक्ष्मतम स्तर पर निगरानी करने, किसी भी तरह की आपदा की स्थिति में मानक संचालन प्रक्रिया के अनुरूप प्रबंधन सुनिश्चित करने, सहयोग शिविरों का विधिवत संचालन करने एवं प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध तथा गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने, अंतर्विभागीय मामलों का त्वरित समाधान कर विकासात्मक एवं लोक-कल्याणकारी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के साथ पूर्ण पारदर्शिता, उत्तरदायित्व एवं संवेदनशीलता के साथ जनहित के कार्यों को निष्पादित करने का निदेश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि जनहित के मामलों में किसी भी स्तर पर कोई भी शिथिलता, लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस संबंध में जीरो टॉलरेंस की नीति का अनुपालन किया जाएगा।
Samrat Choudhary
General Administration Department, Govt. of Bihar
Rural Development Department, Government of Bihar
Cabinet Secretariat Department, Govt. of Bihar
Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar
Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar
City of Patna - PMC
Food & Consumer Protection Dept., Govt. of Bihar
ICDS Directorate Bihar
Home Department, Govt. of Bihar
1 views | Patna, Bihar | Jun 23, 2026