छुरा: हरदी-खुसरुपाली की सूखा नदी में फंसे शिक्षक को पुलिस और ग्रामीणों ने बचाया
सोमवार रात से लापता शिक्षक को मंगलवार को हरदी-खुसरुपाली के पास सूखा नदी में फंसे पाए जाने पर छुरा पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर रेस्क्यू किया। शिक्षक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।