🏆 *खेल प्रतिभाओं का संगम, बस्तर में उत्साह और उमंग!*
कुम्हरावंड स्थित शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय, जगदलपुर में अंतर-क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता 2026 का भव्य शुभारंभ पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के मुख्य आतिथ्य में हुआ।
प्रतियोगिता में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 40 कृषि महाविद्यालयों के 200 चयनित खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
पहले दिन 100 एवं 800 मीटर दौड़ में ईस्ट जोन के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं वॉलीबॉल, कबड्डी और खो-खो के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों की शुरुआत हुई।
*खेल से अनुशासन, प्रतिभा से पहचान।*
सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।
#DistrictAdministrationBastar #Bastar #IGKV #AgricultureCollege #YouthSports
Bastar, Chhattisgarh | Nov 28, 2026