जमुई: सिकंदरा पुलिस ने हरला गांव से अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया, बालू माफिया के हमले में दो पुलिस कर्मी घायल
Jamui, Jamui | Apr 14, 2026 सिकंदरा थाना की पुलिस ने खदेड़कर अवैध बालू लदे ट्रेक्टर को टाउन थाना क्षेत्र के हरला गांव से मंगलवार की दोपहर 2:00 बजे जब्त किया है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। इस दौरान बालू माफियाओं ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया और पत्थराव शुरू कर दी। जिससे सिकंदरा थाना में कार्यरत सिपाही आलोक कुमार और होमगार्ड जवान दिनेश सिंह घायल हो गए।