टिकारी: भाजपा कार्यालय में मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आठवीं पुण्यतिथि, नेता व कार्यकर्ता ने दी श्रद्धांजलि
Tikari, Gaya | Aug 16, 2026 भाजपा कार्यालय में देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 8वीं पुण्यतिथि सादगी एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। उपस्थित BJP कार्यकर्ताओं ने अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद मंडल अध्यक्ष संजय कुमार ने अटल जी के जीवनी और उनके राष्ट्र निर्माण में दिए योगदान पर प्रकाश डाला और कहा कि अटल जी सादगीकेम मूर्त थे।