सहार: खैरा अग्निकांड पर भड़के ग्रामीण, दमकल की देरी के बाद जिला पार्षद मीना कुमारी ने DM से पुख्ता व्यवस्था की मांग की
Sahar, Bhojpur | Apr 27, 2026 सहार थाना क्षेत्र के खैरा गांव में सोमवार को घनी आबादी के बीच उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब किसान नवनीत पटेल के करीब तीन बीघा धान के पुआल के टाल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे आसपास के घरों पर भी खतरा मंडराने लगा।घटना की सूचना मिलते ही सहार-पूर्वी की जिला पार्षद प्रतिनिधि व जनसुराज पार्टी के प्रांतीय नेता अधिवक्ता घनश्याम र