गांव चांदहट पलवल के ऊपर से बेहद नीचे से गुजरा हवाई जहाज | जेवर एयरपोर्ट का असर
.
.
पलवल जिले के गांव चांदहट में आज एक अनोखा नजारा देखने को मिला। गांव के ऊपर से बहुत ही नीचे उड़ता हुआ हवाई जहाज गुजरा, जिसे देखकर ग्रामीण हैरान रह गए।
दरअसल, गौतमबुद्ध नगर के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून 2026 से कमर्शियल उड़ानें शुरू हो चुकी हैं। इंडिगो समेत कई एयरलाइंस ने यहाँ से उड़ानें शुरू की हैं। टेकऑफ और लैंडिंग के दौरान विमानों को धीरे-धीरे ऊंचाई कम-ज्यादा करनी पड़ती है, इसी वजह से पलवल के गांव चांदहट, थाना चांदहट क्षेत्र में जहाज काफी नीचे और बड़े आकार में दिखाई दे रहे हैं।
लोकेशन: गांव चांदहट, तहसील व जिला पलवल, हरियाणा - 121102
रिपोर्ट: Haryana Voice Palwal
#ChandhatPalwal #JewarAirport #PalwalNews #HaryanaVoicePalwal #lowflyingplane
Palwal, Palwal | Oct 10, 2026