होडल विधायक हरेंद्र सिंह ने 99 एकड़ अनाज मंडी में किसानों के लिए टिन शेड का किया उद्घाटन
.
.
.
होडल - आज होडल की 99 एकड़ अनाज मंडी में किसानों की सुविधा के लिए बनाए गए नए टिन शेड का उद्घाटन होडल विधायक हरेंद्र सिंह द्वारा किया गया।
उद्घाटन के मौके पर विधायक हरेंद्र सिंह ने मंडी में मौजूद किसानों और आढ़तियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मंडी में किसानों को धूप और बारिश से बचाने के लिए यह शेड करोड़ों की लागत से बनाया गया है, ताकि फसल की खरीद के दौरान किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। 
इस दौरान विधायक ने होडल विधानसभा में आगामी समय में होने वाले विकास कार्यों की जानकारी भी साझा की। उन्होंने कहा कि सीएम नायब सैनी और केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के आशीर्वाद से हल्के में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं और होडल को आदर्श विधानसभा के रूप में विकसित किया जाएगा। 
मौके पर किसान, आढ़ती और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
#Hodal #PalwalNews #HaryanaNews #HaryanaVoicePalwal #AnajMandiHodal
Palwal, Palwal | Oct 10, 2026