गुना: यातायात पुलिस शहर से गांव तक लोगों को नियम पालन के लिए कर रही जागरूक, खजूरी कला गांव में लगा यातायात चौपाल
गुना एसपी हितिका वासल के निर्देशन में जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात नियम पालन को लेकर अभियान चलाया गया है। 9 मई को यातायात थाना प्रभारी अजय प्रताप कुशवाहा ने कहा, गुना के ग्राम खजूरी कला में यातायात चौपाल लगाई गई। ग्रामीणों को हेलमेट सीट बेल्ट सड़क सुरक्षा यातायात नियम सड़क पर चलते समय ध्यान रखने वाली सभी नियम बातें बताकर जागरुक कर शपथ दिलाई गई।