भदोही: आभोली के सदलूबीर मार्केट में दूषित जल जमा होने से लोगों को परेशानी, कलेक्ट्रेट पर दिया पत्रक #jansamasya
भदोही जिले के अभोली ब्लॉक के सदलूबीर मार्केट में जमा दूषित जल से आम लोगों को समस्याएं हो रही हैं इससे मार्केट में कीचड़ भी हो रहा है और मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ रहा है। साथ ही हैंडपंप का पानी भी पीने योग्य नहीं रह गया है। इसे लेकर भारतीय किसान मजदूर संघ ने बुधवार को दोपहर लगभग 12 बजे जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रशासनिक अधिकारी को पत्रक सौंपा।