भदोही: अभोली में अनियंत्रित बाइक गड्ढे में गिरी, 40 वर्षीय शख्स की हुई मौत
अभोली गांव में रविवार रात बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई, जिससे फूलचंद्र उर्फ पुल्ली (40) गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे भानीपुर सीएचसी और फिर भदोही के निजी अस्पताल ले गए। हालत बिगड़ने पर प्रयागराज ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। वह हनुमान मंदिर के पास पगडंडी रास्ते से लौट रहा था, जिसे ग्रामीणों ने मना किया था।