भदोही: हाईकोर्ट ने मंजूर की भदोही से सपा विधायक जाहिद बेग की जमानत याचिका, पत्नी और बेटे को भी मिली जमानत
भदोही से सपा विधायक जाहिद बेग और उनके परिवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। प्रयागराज की नैनी सेंट्रल जेल में बंद विधायक जाहिद बेग को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है। इसके साथ ही कोर्ट ने उनकी पत्नी सीमा बेग की अग्रिम जमानत अर्जी और बेटे जईम बेग उर्फ सैफी की जमानत अर्जी भी मंजूर कर ली है।