भदोही: मोरवा पुल पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत
जौनपुर के रामपुर क्षेत्र के महेवा गांव निवासी 25 वर्षीय विशाल पटेल की शुक्रवार शाम मोरवा पुल पर सड़क हादसे में मौत हो गई। वह दोस्त राहुल गुप्ता को छोड़कर बाइक से घर लौट रहा था। तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।