भदोही: सुरियावां थाना क्षेत्र में युवती से मोबाइल छीना गया, एफआईआर दर्ज हुई
भदोही जिले के सुरियावां थाना क्षेत्र के गजधरा में मोबाइल से बात कर रही एक युवती का मोबाइल बाइक सवार दो युवकों ने झपटमारी कर लिया और मोबाइल लेकर फरार हो गए। युवती का दावा है कि मोबाइल छीनने वाले युवकों में से एक को उसने पहचान लिया है जिसका नाम धीरज सिंह है। यह घटना बीते 22 मई की है जिसपर सुरियावां कोतवाली पुलिस ने एफआइआर दर्ज किया है।