🌾 आकस्मिक वर्षा से हुई फसल क्षति के लिए औरंगाबाद जिले के 4,011 किसानों को मिला कृषि इनपुट अनुदान।
आज दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अगस्त माह में हुई आकस्मिक वर्षा से प्रभावित किसानों को कृषि इनपुट अनुदान राशि का भुगतान किया गया।
इस अवसर पर औरंगाबाद जिले के 5 प्रखंडों की 42 पंचायतों के 4,011 किसानों के बैंक खातों में DBT के माध्यम से कुल ₹1,92,49,623 की अनुदान राशि हस्तांतरित की गई। जिले में कुल 2,718 एकड़ प्रभावित कृषि रकबा के लिए स्वीकृति प्राप्त हुई है।
इस अनुदान का उद्देश्य फसल क्षति से प्रभावित किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना तथा कृषि कार्यों को सुचारु रूप से जारी रखने में सहयोग देना है।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद श्रीमती अभिलाषा शर्मा (भा.प्र.से.) एवं जिला कृषि पदाधिकारी उपस्थित रहे।
जिला प्रशासन, औरंगाबाद किसानों के हितों के संरक्षण एवं उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
#Aurangabad #BiharGovernment #कृषि_इनपुट_अनुदान #किसान_कल्याण #जिला_प्रशासन_औरंगाबाद CMO Bihar Department of Agriculture, Government of Bihar
Aurangabad, Bihar | Oct 14, 2026