बेतिया: बेतिया में करोड़ों के सफाई संसाधन और नागरिक सुविधा विस्तार के सामानों की खरीद का प्रस्ताव पारित
बेतिया में आज 1 जून शाम 4 बजे महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि पूर्ववर्ती नगर आयुक्त विनोद कुमार सिंह के लिखित अनुरोध पर संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र में उत्तम साफ सफाई व्यवस्था के लिए जरूरी संसाधनों की खरीद का प्रस्ताव पर नगर निगम बोर्ड ने कल सम्पन्न बैठक में सभी स्पेसिफिकेशन को पारित किया है।