कुरई: जिला जेल सिवनी में ‘100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान’ के तहत निक्षय शिविर का आयोजन
Kurai, Seoni | Apr 6, 2026 सिवनी जिला जेल में ‘‘100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान’’ के तहत निक्षय शिविर का आयोजन किया गया। सोमवार को बताया गया कि कलेक्टर शीतला पटले के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में पोर्टेबल हैंड-हेल्ड एक्स-रे मशीन के माध्यम से 119 कैदियों की चेस्ट एक्स-रे जांच की गई। इसके साथ ही कैदियों की खंखार यानी स्पुटम और सीवाई टीबी जांच भी की गई।