गुरूर: जिले में रेत-मिट्टी के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, 3 वाहन जप्त
Gurur, Balod | Jun 18, 2026 कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देश पर जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन पर कार्रवाई जारी है। गुरूर विकासखंड में तीन वाहनों को रेत और मिट्टी के अवैध परिवहन के आरोप में जप्त कर थाना गुण्डरदेही व बालोद में रखा गया है। खान और खनिज अधिनियम 1957 के तहत कार्रवाई होगी।