जीरन: हरकियाखाल-नीमच रोड पर कंटेनर खाई में गिरा
Jiran, Neemuch | Dec 4, 2024 हरकियाखाल- नीमच रोड़ पर बुधवार शाम को एक कन्टेनर कोटा फ्रेश कम्पनी का दूध के कैरेट खाली करके वापस जा रहा था, वही जीरन, हरकियाखाल -नीमच रोड़ पर पेट्रोल पम्प से आगे रोड़ पर नील गाय आने से कंटेंनर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा, जिससे पूरा कंटेंनर बिखर कर चकनाचूर हो गया, उक्त वाहन कमलेश प्रजापत, उम्र 30 वर्ष, निवासी भेसोड़गढ़, जिला चित्तोड़गढ़ चला रहा था।