गिधौर: जमुई समेत प्रखंड क्षेत्र में तेज आंधी और बारिश से जनजीवन प्रभावित
Gidhaur, Jamui | Apr 30, 2026 जमुई समेत जिले के विभिन्न प्रखंडों में गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। अचानक बदले मौसम से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। तेज आंधी के कारण लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए, वहीं कई जगहों पर सड़कें सुनसान हो गईं। बारिश के चलते बाजारों में भीड़ कम हो गई और यातायात प्रभावित रहा।