कटेया: धनौती गांव में घरेलू विवाद में पति व सास पर चाकू से हमला, प्राथमिकी दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
कटेया थाना क्षेत्र के धनौती गांव में घरेलू विवाद के दौरान विवाहिता द्वारा अपने पति और सास पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। सास लीलावती देवी के आवेदन पर कटेया थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आवेदन के अनुसार, मोबाइल पर बातचीत को लेकर पूछताछ करने पर बहू ने कथित तौर पर गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर उसने पति के सिर पर चाकू से वार कर दिया। इसके