कुवि में गुरु गोबिंद सिंह चेयर के लिए नई समिति गठित
कुरुक्षेत्र 24 जून। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के आदेशानुसार विश्वविद्यालय में स्थापित गुरु गोबिंद सिंह चेयर के कार्यों की देखरेख के लिए एक विशेष समिति का गठन किया है। लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि यह चेयर कार्यकारी परिषद (ईसी) के प्रस्ताव के तहत स्थापित की गई थी, जिसके कार्यभार को सुचारू रूप से चलाने के लिए अब इस नई समिति को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेशों तक जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि इस नई समिति में इतिहास विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. धर्मबीर को समन्वयक नियुक्त किया गया है। उनके साथ संगीत एवं नृत्य विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. हरविंदर सिंह को सह-समन्वयक और पंजाबी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. गुरप्रीत सिंह को बतौर सदस्य शामिल किया गया है। तीनों सदस्यों ने कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा का आभार प्रकट करते हुए कहा कि वे गुरु गोबिंद सिंह चेयर के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने और इसके कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए मिलकर समर्पित भाव से कार्य करेंगे।